हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत लाश देख दहशत में लोग

spot_img
 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक को पटककर कुचल दिया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय केशव के रूप में हुई है, जो कोटबहरा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, केशव काम करके वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हाथी के हमले का शिकार हो गया। युवक की क्षत विक्षत शव देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना वन परिक्षेत्र सूरजपुर के कोटबहरा जंगल की बताई जा रही है।गौरतलब है कि इन दिनों वन मंडल सूरजपुर के प्रतापपुर और सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से जंगल और हाथियों के मूवमेंट वाले इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बम्हनीडीह में गूंजा साक्षरता का संकल्प, महापरीक्षा में उमड़ा नवसाक्षरों का उत्साह

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में सैकड़ों नवसाक्षरों ने लिया हिस्सा, अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षणबम्हनीडीह। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 27...

CHHATTISGARH NEWS

बम्हनीडीह में गूंजा साक्षरता का संकल्प, महापरीक्षा में उमड़ा नवसाक्षरों का उत्साह

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में सैकड़ों नवसाक्षरों ने लिया हिस्सा, अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षणबम्हनीडीह। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 27...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 29 सितंबर 2026, मंगलवार

आज के दैनिक राशिफल के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते अलग-अलग राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और रिश्तों में अलग संकेत बताए...