WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सादगी, सेवा और संवेदना का संगम – बिरहोर ननिहाल के बीच जिपं अध्यक्ष सालिक साय ने मनाया 50 वां जन्मदिन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा




जशपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने जीवन के 50वें जन्मदिन को जिस सादगी, आत्मीयता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया, वह न सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव रहा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति उनके समर्पण का जीवंत उदाहरण भी बन गया।
जन्मदिन की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सालिक साय को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

औपचारिक कार्यक्रम के बाद सालिक साय अपने स्वभाव के अनुरूप सीधे आमजन के बीच पहुंचे। उन्होंने अपने गृह ब्लॉक अंतर्गत बटईकेला पंचायत की बिरहोर बस्ती में जाकर बिरहोर ननिहाल और उनके परिवारों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। यह वही बिरहोर समुदाय है, जिसे देश के सबसे विशेष रूप से संरक्षित जनजातीय समूहों में गिना जाता है और जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में भी जाना जाता है। बस्ती में पहुंचते ही सालिक साय ने सबसे पहले बच्चों और बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इसके बाद बिरहोर परिवारों के बीच केक काटा गया, जिसमें बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में बच्चों और परिजनों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। खास बात यह रही कि सालिक साय ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक और प्रसन्न नजर आया।

इस पूरे आयोजन में सादगी के साथ-साथ सेवा का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। किसी भी प्रकार का दिखावा या भव्यता नहीं, बल्कि सीधे समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच जाकर खुशियां बांटने का यह प्रयास लोगों के दिलों को छू गया। कार्यक्रम कि जानकारी सालिक साय के सहयोगी भूषण वैष्णव ने दी।  कार्यकर्त्ताओ और समर्थकों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

इस अवसर पर जिला मंत्री आलोक सारथी, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पथलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, कांसाबेल मंडल महामंत्री समरजीत चांद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य महेश नाग, अमित जिंदल, पवन यादव, सुदर्शन पैंकरा, बटईकेला सरपंच मुक्ति देवी, परमेश्वर चक्रेश, नीलांचल सिंह, बलेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग, धनंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सालिक साय द्वारा इस प्रकार सादगीपूर्ण एवं समाज के कमजोर वर्गों के बीच जाकर जन्मदिन मनाने की पहल की क्षेत्रभर में व्यापक सराहना हो रही है। यह आयोजन न केवल एक जनप्रतिनिधि के सामाजिक दायित्वों को दर्शाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है कि असली खुशी दूसरों के साथ बांटने में ही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...