राशन कटौती की समस्या लेकर दुकान संचालक पंहुचे जिला कलेक्टर के पास…..

राशन कटौती की समस्या लेकर दुकान संचालक पंहुचे जिला कलेक्टर के पास

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा / विकास खण्ड लैलूंगा के सभी राशन दुकान संचालक रायगढ़ कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुचे । क्योंकि इस माह नवंबर में बिना किसी सूचना के राशन कम आया हुआ है । जिसके राशन वितरण में परेशानी हो रही है । राशन भी इतने कम आये है कि आधे हितग्राहियों को भी नहीं बाट सकते । जब इसके कारणों को पता करवाया गया तो पता चला कि पिछले 6 वर्षों के ऑनलाइन डाटा को बेस मानकर इस तरह की कटौती की गई है । पिछले 6-7 साल से राशन का वितरण ऑनलाइन किया जाता है । हितग्राहियों की फ़ोटो लेकर अपलोड की जाती है । तब राशन सामग्री दिया जाता है । जब कभी या यूं कहें कि अधिकांश दिनों में राशन वितरण की सर्वर खराब रहते थे । तब भी लोगों को राशन वितरण किया गया ,कहा जाए तो राशन को ऑफ लाइन बांटा गया । जिसके बाद आज के दिनों में वितरित किये गए राशन भी ऑनलाइन डाटा से नहीं हटे है और दुकान संचालको के पास बचत दिख रहे हैं । इसी बचत को देखते हुए आबंटित हुए राशन ने दुकान संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है । जिससे पूरे क्षेत्र के दुकान संचालक परेशान हैं और अपनी परेशानी लेकर रायगढ़ जिले की कलेक्टर महोदया के पास पंहुचे । जहां लिखित में आवेदन पत्र देकर उक्त गड़बड़ी को जल्द सुधार कर सही मात्रा में आबंटन प्रदान कराने की मांग की गई है । इस गडबड़ी में सुधार नहीं होने तक सभी राशन दुकान को बंद रहने की बात भी कही गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...