CG – शिक्षक की मौत : बाइक को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौके पर मौत, ड्यूटी जाते समय हुए हादसे के शिकार……

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी इलाके से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही ने एक शिक्षक की जान ले ली। झाफल के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में शिक्षक अजीत डाहिरे की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, तिलकपुर निवासी शिक्षक अजीत डाहिरे अपनी बाइक से अपने पैतृक गांव बैगाकापा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झाफल स्थित महाराणा प्रताप स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई और अजीत डाहिरे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची लोरमी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur News : एक्सपायरी दवा देकर मासूम की जान से खिलवाड़! डॉक्टर की लापरवाही से मचा हड़कंप

जशपुर | सुरंगपानीस्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां एक 11 महीने के दुधमुंहे बच्चे को इलाज के नाम...

CHHATTISGARH NEWS

CG – आंगनबाड़ियों के समय में हुआ बदलाव, इस वजह से लिया गया फैसला, जानिए अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित…..

रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों...

RAIGARH NEWS

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रवाईमुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, बरभांठा चौक से पकड़ा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिदार पूर्व में भी चोरी के मामलों में रहा संलिप्तआरोपी से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परएसएसपी...