NAXALI NEWS: जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी की तलाश जारी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ घोर नक्सल प्रभावित रूटुगुटू के घने जंगलों में उस वक्त शुरू हुई, जब कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

जानकारी के अनुसार, जवान पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जंगल में माओवादियों से आमना-सामना होते ही दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है।

माओवादी गतिविधि बढ़ने की थी सूचना

गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही संकेत मिल रहे थे कि माओवादी सारंडा क्षेत्र से निकलकर कोल्हान और आसपास के इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन अब भी इस इलाके में सक्रिय है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षणपुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दिया प्रशिक्षण

Asp से उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी हुए सम्मिलितहत्या के प्रकरणों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि (Conviction) सुनिश्चित करने हेतु आईजी बिलासपुर ने जारी किए 'स्मार्ट विवेचना'...

CHHATTISGARH NEWS

हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षणपुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दिया प्रशिक्षण

Asp से उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी हुए सम्मिलितहत्या के प्रकरणों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि (Conviction) सुनिश्चित करने हेतु आईजी बिलासपुर ने जारी किए 'स्मार्ट विवेचना'...

RAIGARH NEWS

CG : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है....