WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सुदूरअंचल के बनेकेला निवासी कौशल पटेल की होनहार बेटी ईश्वरी पटेल को 81% प्राप्ति पर शुभकामनायें

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

“बनेकेला की बेटी ने किया कमाल… 81% अंक लाकर माता-पिता का बढ़ाया मान”

लैलूंगा बनेकेला से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है।  यहां की होनहार बेटी ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और स्कूल दोनों का नाम रोशन कर दिया है
रमापति स्कूल, चंद्रपुर की मेधावी छात्रा ईश्वरी पटेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 81% प्रतिशत अंक हासिल कर इलाके में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिता कौशल पटेल और माता कौशल्या पटेल की बेटी ईश्वरी ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया कि लगन हो तो हर मंजिल आसान है।

ईश्वरी पटेल, छात्रा
“मम्मी-पापा ने मुझे हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के टीचरों का भी बहुत सपोर्ट मिला। आगे चलकर टीचर बनकर गांव के बच्चों को पढ़ाना चाहती हूं।”

ईश्वरी की इस सफलता से रमापति स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को सम्मानित करने की बात कही है। वहीं गांव में भी माता-पिता को बधाइयां मिल रही हैं।

रमापति स्कूल
“ईश्वरी शुरू से ही अनुशासित और मेहनती छात्रा रही है। 81% अंक लाकर इसने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। हमें अपनी बेटी पर नाज है।”

पिता कौशल पटेल
“बेटी ने हमारा सपना पूरा कर दिया। खेती-किसानी करके इसे पढ़ाया। आज बहुत खुशी हो रही है कि हमारी ईश्वरी ने नाम रोशन किया।”

ईश्वरी पटेल की ये उपलब्धि ग्रामीण अंचल लैलूंगा क्षेत्र की उन सभी बेटियों के लिए मिसाल है जो बड़े सपने देखती हैं। शानदार पोर्टल परिवार की ओर से ईश्वरी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS