रायपुर पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा इंटरनेशनल ड्रग्स गैंग…! BP मशीन में छुपाकर भेजी जा रही थी कोकीन

रायपुर/दिल्ली : रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर एक नाइजीरियन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कोकीन सप्लाई रैकेट का खुलासा हुआ है, जो सीधे नाइजीरिया से ऑपरेट हो रहा था।

दरअसल, थाना देवेन्द्र नगर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 19 मार्च को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उसके पास से करीब 4.55 ग्राम कोकीन (कीमत ₹2.27 लाख), एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार और एक एप्पल आईफोन जब्त किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को ड्रग्स की सप्लाई एक इंटरनेशनल गिरोह के जरिए मिल रही थी, जिसका सरगना एक नाइजीरियन नागरिक है।

दिल्ली में रेड, नाइजीरियन गिरफ्तार

मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां तिलक नगर इलाके से दो आरोपियों सनी शर्मा और टोचकवु अफ़ामे उर्फ़ प्रिंस चार्ल्स (एक नाइजीरियाई नागरिक) को गिरफ़्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि शक से बचने के लिए कोकीन को ब्लड प्रेशर मॉनिटर के डिब्बों के अंदर छिपाकर कूरियर के ज़रिए भेजा गया था।

नाइजीरिया से चल रहा था सिंडिकेट

पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क (Cocaine Bust) का संचालन नाइजीरिया में बैठा ‘चिची’ नाम का शख्स कर रहा था। आरोपी सन्नी शर्मा ने अपना बैंक खाता कमीशन पर इस नेटवर्क को दिया हुआ था। पुलिस ने आरोपी से लगभग ₹11 लाख की संपत्ति ज़ब्त की है, जिसमें ₹9.70 लाख नकद, 5 Apple iPhone और तीन चेकबुक शामिल हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में होगा बड़ा खेला, कमल खिलने का दावा: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और ममता पर साधा निशाना

रायपुर। बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर सियासी गलियारों में आज हलचल तेज है। इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने पश्चिम बंगाल चुनाव के...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज

रायपुर--राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री साय आज  पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए. इस अभियान में मुख्यमंत्री  श्री...

RAIGARH NEWS

धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं

मीडिया में चल रही खबरों का एसएसपी शशि मोहन ने लिया संज्ञान, एसडीओपी धरमजयगढ़ से कराई गई जांच ब्यूरो चीफ ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़...