CG News : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद

दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोडमा के घने जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी कैडरों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक एवं प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर CRPF की 195वीं वाहिनी एवं दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटकों का बड़ा जखीरा सुरक्षा बलों के हाथ लगा।

बरामद सामग्री में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, विभिन्न बोर के सैकड़ों कारतूस (SLR, INSAS, 7.62×39, 12 बोर), .303 ब्लैंक कारतूस, BGL खाली केस, 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, संचार उपकरण (DMR व वायरलेस सेट), एक भरमार राइफल, बैटरियां, इलेक्ट्रिक वायर, कैमरा फ्लैश, यूरिया पाउडर, ग्रेनेड पिन सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। साथ ही नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है।

ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं। बरामद सामग्री के संबंध में पुलिस द्वारा जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकास और राष्ट्रवाद की जीत : साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त...

CHHATTISGARH NEWS

विकास और राष्ट्रवाद की जीत : साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त...

RAIGARH NEWS

ग्राम महलोई में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवादतमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया गया जागरूकनशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की...