WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

तीन राज्यों में BJP की जीत पर कोपरा में जश्न, आतिशबाज़ी और ‘झालमुड़ी पार्टी’ से गूंजा शहर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

कोपरा।  असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है।

इस जीत को लेकर नगर पंचायत कोपरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।शहर के बस स्टैंड चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव और नगर पंचायत अध्यक्ष रुप नारायण साहु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद और भारत माता की जयघोष से गुंजता रहा।जश्न की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने बंगाल की पारंपरिक डिश ‘झालमुड़ी’ और मिठाई ‘रसगुल्ला’ बांटकर जीत का जश्न मनाया।
आम लोगों को भी इसमें शामिल कर उत्सव को जनभागीदारी का रूप दिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अनोखे जश्न में हिस्सा लिया।गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘झालमुड़ी’ को लेकर किए गए प्रतीकात्मक संदेश के बाद यह पूरे देश में चर्चा में आया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गरियाबंद में ‘झालमुड़ी पार्टी’ आकर्षण का केंद्र रही।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष रुप नारायण साहु ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में पारदर्शी शासन, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और गरीब कल्याण की योजनाओं ने आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के उसी अटूट विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की स्वीकृति है, जिसने पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी।कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नोगेश्वर साहू,कोपरा शक्ति केन्द्र संयोजक नंदू सिन्हा, सह संयोजक झाड़ू राम तारक, बूथ अध्यक्ष मुन्ना साहू, बाबूलाल निर्मलकर,गोपी पटेल, कृष्णानंद सेन, षष्ठम साहू, ताराचंद सेन एवं ठाकुर राम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS