Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, बाइक और कार की टक्कर में 3 युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे बाइक  सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान पिंकापार थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय तरुण यादव, 20 वर्षीय राहुल सेवता और 21 वर्षीय नरेंद्र भुआर्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक देवरी से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे, तभी खैरीडीह के समीप उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बलरामपुरब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के खेल का पर्दाफाश: कथित पत्रकार रामहरि गुप्ता सलाखों के पीछे। लोगो नें ली राहत की सांस।

जिले में कथित पत्रकार रामहरि गुप्ता को पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज...

CHHATTISGARH NEWS

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री वर्मा

00 ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027 : जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी से जारीलैलूंगा में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं का...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 9 मई 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य...