प्रशासन हुआ अलर्ट मोड पर
उत्तरकाशी में खराब मौसम की आशंका के चलते प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी Uttarkashi Red Alert को देखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
होल्डिंग पॉइंट्स पर रोकी गई यात्रा
जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अस्थायी रूप से थाम दिया गया है। हालांकि इसके उलट बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी है।
कंट्रोल रूम से हो रही निरंतर निगरानी
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन से जुड़ी जानकारियां लगातार जुटाई जा रही हैं और हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लाइव सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी निरंतर निगरानी की जा रही है।
मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश
प्रशासन ने एनएच, बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आवश्यक मशीनरी और मैनपावर पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में उसे तुरंत बहाल किया जा सके। साथ ही सभी तहसीलों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना बिना देरी के देने को कहा गया है।






