उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों के पालन में लापरवाही नहीं चलेगी, अवैध प्लाटिंग-अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

spot_img

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, छात्रावासों के नियमित निरीक्षण पर भी दिया जोर

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्षित कार्यों को पूरा करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे और जिले में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहे।

उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों की नियमित जांच

बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित उद्योगों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्योगों की नियमित जांच करने और पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

वाहनों के प्रदूषण की भी होगी नियमित जांच

कलेक्टर ने वाहनों के प्रदूषण एवं परिवहन संबंधी मानकों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा

बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों को जांच एवं उपचार की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध हों और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई

जिले में अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने ईडब्ल्यूएस से संबंधित प्रावधानों एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के लिए नाला, पुल-पुलिया की कार्ययोजना

कलेक्टर ने पहुंचविहीन एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर नाला, पुल एवं पुलिया निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

छात्रावासों में बेहतर माहौल के लिए नियमित निरीक्षण

जिले के छात्रावासों में विद्यार्थियों को बेहतर परिवेश एवं अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर ने नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल और डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

RAIGARH NEWS

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...