spot_img
spot_img

हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img

हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा वन परिक्षेत्र में हादसा, जंगल में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, वन विभाग जांच में जुटा

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल से हाथी के हमले में युवक की मौत का मामला सामने आया है। बाकारुमा वन परिक्षेत्र के ससकोबा बीट अंतर्गत 99 पीएफ जंगल में 12 हाथियों के दल के बीच युवक का आमना-सामना हो गया। इस दौरान हाथियों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान एस्तर तिर्की, पिता बुना राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पीठपानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल के साथ मुठभेड़ के बाद युवक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद जंगल में युवक का शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी। वन विभाग की टीम घटना की परिस्थितियों और हाथियों की मौजूदगी से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...