spot_img
spot_img

बोर्ड परीक्षा के बेहतर नतीजों के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का विजन, 31 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम गठित

spot_img
spot_img
spot_img

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगी ऑनलाइन विशेषज्ञ कक्षाएं, बीईओ संजय पटेल के नेतृत्व में विषयवार जिम्मेदारी तय

रायगढ़। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रायगढ़ विकासखंड में शिक्षा विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल की अगुवाई में 31 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम गठित की गई है। यह टीम कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विषयवार मार्गदर्शन देगी और उनकी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेगी।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की पहल

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसी उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को लगातार आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। रायगढ़ विकासखंड में शुरू की गई यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीईओ संजय पटेल ने तैयार की 31 शिक्षकों की टीम

कलेक्टर के विजन को धरातल पर उतारने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने अलग-अलग विषयों के अनुभवी शिक्षकों को जोड़कर विशेषज्ञ टीम तैयार की है। इससे विद्यार्थियों को नियमित स्कूली पढ़ाई के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कठिन अध्यायों को समझने और परीक्षा से संबंधित शंकाओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।

ऑनलाइन कक्षाओं से दूर होंगी विद्यार्थियों की विषयगत कठिनाइयां

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकासखंड के सभी शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।

चयनित 31 विषय विशेषज्ञ शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करेंगे। इससे विद्यार्थियों को विषयों की बेहतर समझ विकसित करने और बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी करने में सहायता मिलेगी।

शिक्षकों की जवाबदेही तय, हर 15 दिन में देना होगा प्रतिवेदन

इस कार्ययोजना में शिक्षकों की जिम्मेदारी के साथ नियमित निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रत्येक 15 दिनों में अपने कार्यों का पालन प्रतिवेदन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार पर रहेगा फोकस

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और बीईओ संजय पटेल के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना है। अब इस व्यवस्था का प्रभाव ऑनलाइन कक्षाओं के नियमित संचालन, विद्यार्थियों की सहभागिता और विषयगत समस्याओं के समाधान पर निर्भर करेगा। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि यह प्रयास आगामी बोर्ड परीक्षाओं में रायगढ़ विकासखंड के शासकीय विद्यालयों के परिणाम बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...