35 दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद बम्हनीडीह बीईओ ने फिर मांगी दावा-आपत्ति

spot_img

संशोधित वरिष्ठता सूची का सूक्ष्मता से अवलोकन करने की अपील, 18 सितंबर दोपहर 12 बजे तक सप्रमाण आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देश

बम्हनीडीह। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बम्हनीडीह द्वारा शिक्षक, शिक्षक (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला संवर्ग की वरिष्ठता सूची से संबंधित प्राप्त 35 दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के बाद संशोधित वरिष्ठता सूची जारी की गई है। इसके बाद कार्यालय ने सभी संबंधित शिक्षकों एवं संघ पदाधिकारियों से सूची का पुनः सूक्ष्मता से अवलोकन कर किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा में सप्रमाण दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।

कार्यालय की ओर से सभी संकुल समन्वयकों, शिक्षकगण एवं विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे संशोधित सूची में अपना नाम एवं सेवा संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।

इन बिंदुओं की जांच जरूरी

सूची के अवलोकन के दौरान नाम, जन्म तिथि, भर्ती का प्रकार (सीधी भर्ती/पदोन्नति), शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, सहायक शिक्षक पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति तिथि, शिक्षक पंचायत संवर्ग में वरिष्ठता तिथि, संविलियन दिनांक तथा शिक्षक (एल.बी.) पद पर पदोन्नति एवं वरिष्ठता दिनांक का विशेष रूप से मिलान करने कहा गया है।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि वरिष्ठता सूची में किसी कर्मचारी के सेवा विवरण से संबंधित त्रुटि पाई जाती है, तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित दस्तावेजों के साथ सप्रमाण दावा-आपत्ति के रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक परीक्षण किया जा सके।

18 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मौका

दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम समय सीमा 18 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्ति कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह में प्रस्तुत की जा सकेगी।

कार्यालय की ओर से अपीलकर्ता के रूप में बसंत चतुर्वेदी (बीईओ), रत्ना थवाईत (एबीईओ) एवं डी.पी. राठौर (स्थापना प्रभारी)

spot_img
spot_img

Recent Posts

🏆 19 वर्षों के विश्वास का भव्य जश्न! लैलूँगा में श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का 3 दिवसीय मेगा ऑफर मेला आज से शुरू2. 🚨 लैलूँगा...

19 वर्षों के विश्वास का भव्य जश्न — श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में होने जा रहा है खास आयोजन!ग्राहक सम्मान समारोह एवं मेगा एक्सचेंज व...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS