खर्रा घाट में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

spot_img

23 सितंबर को केलो नदी तट पर होगा आयोजन, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर की शाम रायगढ़ के खर्रा घाट स्थित केलो नदी तट पर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंच से लेकर पार्किंग तक व्यवस्थाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत, सुरक्षा, चिकित्सा और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निर्धारित समय-सीमा में पूरी हों सभी तैयारियां

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

विभागों के बीच समन्वय पर जोर

कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित रूप देने के साथ आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS