ओडिसी की शास्त्रीय छटा में सजी गौरीशंकर दाश की भावपूर्ण प्रस्तुति

spot_img


रायगढ़, 19 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात ओडिसी कलाकार गौरीशंकर दाश ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लय, ताल, मुद्राओं और भावों के सुंदर समन्वय से सजी उनकी प्रस्तुति में ओडिसी नृत्य की शास्त्रीय गरिमा और मनोहारी सौंदर्य प्रभावी रूप से देखने को मिला।
             गौरीशंकर दाश ने अपनी कलात्मक यात्रा ओडिसी संगीत से शुरू की और पद्मभूषण गुरु केलुचरण महापात्र के सान्निध्य में ओडिसी नृत्य की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने ओडिसी संगीत, ओडिसी नृत्य और ओड़िया साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है। उनकी कला साधना को राज्य संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार, उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा प्रतिभा पुरस्कार के लिए चयन तथा संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय वरिष्ठ छात्रवृत्ति एवं कनिष्ठ फेलोशिप जैसे सम्मानों से पहचान मिली है। वे आईसीसीआर के सूचीबद्ध तथा दूरदर्शन के अनुमोदित कलाकार भी हैं।
           गौरीशंकर दाश ‘देवांशी डांस अकादमी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स’, ढेंकानाल के संस्थापक एवं निदेशक हैं। वे विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य के संरक्षण और प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। चक्रधर समारोह में उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को ओडिसी की समृद्ध परंपरा और भाव-अभिव्यक्ति की खूबसूरती से रूबरू कराया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

CHHATTISGARH NEWS

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

RAIGARH NEWS

केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान

अतिक्रमण पर कार्रवाई, सात दुकानदारों से 5,500 रुपये जुर्मानारायगढ़, 19 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान-2026 के तीसरे दिन नगर निगम रायगढ़ द्वारा शहर के...