सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,रतनपुर पुलिस ने बटनदार चाकू किया जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा न्यायालय

spot_img

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर धारदार बटनदार चाकू दिखाकर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले युवक के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि बड़ीबाजार रतनपुर निवासी निजाम अली उर्फ अश्शू (21 वर्ष), पिता रजब अली बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। आरोप है कि आरोपी चाकू दिखाते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर रहा था, जिससे लोगों में भय का माहौल बन रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की। टीम ने नूतन चौक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी निजाम अली उर्फ अश्शू को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

CHHATTISGARH NEWS

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

RAIGARH NEWS