






लैलूंगा | 18 सितंबर 2026 | शुक्रवार
लैलूंगा। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने ग्राहक सेवा और विश्वास के अपने 19 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी खुशी में तीन दिवसीय मेगा ऑफर मेला का भव्य आगाज किया गया, जहां पहले ही दिन ग्राहकों और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़
मेगा ऑफर मेले में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर, विशेष उपहार, ग्राहक सम्मान और मेगा एक्सचेंज जैसी कई सुविधाएं रखी गई हैं। आयोजन को लेकर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम पहुंचे, बढ़ी कार्यक्रम की रौनक
इस खास अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के आयोजन में पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री के पहुंचने से कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई।
19 वर्षों के सफर में श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने क्षेत्र के ग्राहकों के साथ बनाए विश्वास और मजबूत रिश्तों को इस आयोजन के जरिए खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। मेगा ऑफर मेले में नई बाइक खरीदने के साथ पुराने वाहन के एक्सचेंज और विशेष उपहारों का लाभ लेने का अवसर भी ग्राहकों को दिया जा रहा है।
तीन दिन चलेगा ऑफरों का धमाका
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स की ओर से आयोजित यह मेगा ऑफर मेला तीन दिनों तक चलेगा। आयोजन में ग्राहकों की लगातार बढ़ती भीड़ से साफ नजर आ रहा है कि 19 साल का भरोसा आज भी लोगों के बीच कायम है।
संस्थान की ओर से संदेश दिया गया कि 19 साल का विश्वास सिर्फ सफर नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ बने रिश्तों की पहचान है। आगे भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का संकल्प श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने दोहराया।
लैलूंगा में चल रहे इस तीन दिवसीय मेगा ऑफर मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और आने वाले दो दिनों में भी बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।






