spot_img
spot_img

Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अमित शाह ने CM विष्णु देव साय से की चर्चा, छत्तीसगढ़ की स्थिति का लिया जायजा

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी, प्रदेश में बारिश जारी लेकिन अब तक बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं

रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दूरभाष पर चर्चा कर छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में हो रही बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी बाढ़ अथवा जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

स्थिति पर राज्य सरकार की लगातार निगरानी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि राज्य सरकार मौसम की स्थिति और चक्रवात के प्रभाव पर लगातार नजर रख रही है। किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रखा गया है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आश्वासन के लिए अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखी गई हैं।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी की चर्चा

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा कर चक्रवात की स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने सभी प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Digital Fraud: डिजिटल धोखाधड़ी पर बैंकों की भी होगी जवाबदेही, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पीड़ितों को मिले नुकसान के बराबर मुआवजा

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में वित्तीय संस्थानों की लापरवाही साबित होने पर देना पड़ सकता है हर्जाना डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों...

CHHATTISGARH NEWS

Digital Fraud: डिजिटल धोखाधड़ी पर बैंकों की भी होगी जवाबदेही, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पीड़ितों को मिले नुकसान के बराबर मुआवजा

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में वित्तीय संस्थानों की लापरवाही साबित होने पर देना पड़ सकता है हर्जाना डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों...

RAIGARH NEWS

चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी अवकाश

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायगढ़ जिले...