कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर कार्रवाई, फूलमती उरांव गिरफ्तार; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
रायगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 3 नवंबर को विभाग की टीम ने रायगढ़ शहर के मधुबनपारा और टिकरापारा क्षेत्र में छापेमारी कर 14 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में फूलमती उरांव को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
छापेमारी में 14 लीटर महुआ शराब बरामद
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान फूलमती उरांव के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
होटल-ढाबों और मदिरा दुकानों की भी हो रही जांच
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हरीश कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल, प्रवीण जांगड़े तथा महिला आरक्षक उर्मिला देवांगन और समिता चक्रेश शामिल रहे।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को नियमित जांच करने और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।











