डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर से उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 6 नवंबर 2026 को डाक अदालत आयोजित की जाएगी। अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड, कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में होगा।
चार श्रेणियों में होगी शिकायतों की सुनवाई
डाकघर अधीक्षक के अनुसार, डाक अदालत में विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों पर चर्चा कर उनके समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान सामान्य डाक अदालत के साथ विभागीय कर्मचारी अदालत, ग्रामीण डाक सेवक अदालत और पेंशन अदालत भी आयोजित की जाएगी।
6 नवंबर तक भेज सकते हैं शिकायतें
डाक अदालत में अपनी समस्या रखने के इच्छुक उपभोक्ता, ग्रामीण डाक सेवक, डाक कर्मचारी और पेंशनभोगी शिकायत का पूरा विवरण विभाग को भेज सकते हैं। शिकायत में आवेदक का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक है।











