कांटाहरदी पंचायत के खाल्हेपारा आंगनबाड़ी केंद्र में एक पद पर होनी है भर्ती, विभागीय पोर्टल पर अपलोड की गई मूल्यांकन सूची।
रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। ग्राम पंचायत कांटाहरदी के आंगनबाड़ी केंद्र खाल्हेपारा में एक पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन के बाद विभाग ने अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी है।
ऑनलाइन पोर्टल और परियोजना कार्यालय में उपलब्ध सूची
विभाग द्वारा जारी अनंतिम मूल्यांकन सूची को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही सूची को एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है, जहां संबंधित आवेदिकाएं इसका अवलोकन कर सकती हैं।
13 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगी आपत्ति
यदि किसी आवेदिका को जारी सूची में लिपिकीय त्रुटि या मूल्यांकन से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह 13 नवंबर 2026 तक विभागीय ऑनलाइन पोर्टल aww.e.bharti.in पर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित आवेदिकाओं को समय रहते अनंतिम सूची की जांच कर आवश्यक आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी गई है।











