त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन: सरपंच के 1 और पंच के 7 पदों पर उप निर्वाचन 1 जून को

spot_img

00 संबंधित पंचायतों में आदर्श आचरण संहिता लागू
00 अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर लगा प्रतिबंध
गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम 8 मई को जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले के खण्ड-पेण्ड्रा के ग्राम पंचायत मुरमुर, बसंतपुर, कोडगार और खण्ड मरवाही के ग्राम पंचायत भर्रीडांड, रुमगा, पथर्री एवं धनौरा में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा सभी जिला कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का कठोरतापूर्वक अनुपालन करने कहा गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम 8 मई को जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में निर्वाचन होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संतोष कुमार देवांगन ने उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों तथा राज्य शासन के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि जिले में कोई भी अधिकारी-कर्मचारीगण बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) की अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय परित्याग नहीं करेंगे। किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान करने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय परित्याग करने पर जिला प्रमुख-कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान में BJP की बड़ी जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के खाते...

जयपुर, 26 सितंबर 2026। राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा...

CHHATTISGARH NEWS

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान में BJP की बड़ी जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के खाते...

जयपुर, 26 सितंबर 2026। राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...