टीबी मुक्त भारत अभियान: घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनाने की दिशा में मूल्यांकन पूरा

spot_img

विशेषज्ञ दलों ने निर्धारित मापदण्डों के आधार पर किया सत्यापन, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखण्ड को ‘क्षय सुरक्षित विकासखण्ड’ घोषित किए जाने की दिशा में निर्धारित मूल्यांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य स्तर से गठित दल तथा बाहरी विशेषज्ञ दल ने घरघोड़ा पहुंचकर टीबी उन्मूलन से जुड़े कार्यों, उपलब्ध सेवाओं और निर्धारित सूचकांकों के आधार पर विकासखण्ड का विस्तृत परीक्षण किया। सत्यापन के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं और किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में चार विकासखण्डों का क्षय सुरक्षित विकासखण्ड के लिए चयन किया गया है। इनमें रायगढ़ जिले का घरघोड़ा विकासखण्ड शामिल है। इस प्रक्रिया के तहत शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों और मापदण्डों के आधार पर विकासखण्ड में टीबी की पहचान, जांच, उपचार, मरीजों की निगरानी तथा जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों का परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि जिला एवं विकासखण्ड स्तर की टीम ने निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां पूरी कीं। इसके बाद राज्य स्तर से गठित दल और जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गठित दल ने घरघोड़ा का मूल्यांकन किया।

बाहरी विशेषज्ञ दल द्वारा भी निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप दस्तावेजों, गतिविधियों और टीबी उन्मूलन से संबंधित कार्यों का सत्यापन किया गया। दल ने विकासखण्ड में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ निर्धारित सूचकांकों की स्थिति का भी परीक्षण किया। सत्यापन के लिए राज्य स्तर से गठित दल में रोमक सरोना सलाहकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन, डॉ. रितु कश्यप सलाहकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन, डॉ. कुमार, डॉ. रेणुका प्रसन्नो, श्री कपिमा दुबे तथा डॉ. राधा प्रधान शामिल रहे। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गठित दल ने भी सत्यापन प्रक्रिया में सहभागिता की। घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड घोषित करने के लिए किया गया यह मूल्यांकन अभियान टीबी उन्मूलन की दिशा में जिले के प्रयासों का महत्वपूर्ण चरण है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

CHHATTISGARH NEWS

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

RAIGARH NEWS

Chakradhar Samaroh : बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने अंतिम संध्या में बिखेरे प्रेम और संघर्ष के रंग

नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया बस्तर का लोकजीवन; पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता ने प्रस्तुति को दिया संवेदनशील...