आइस बॉक्स और जाल से मत्स्य कृषकों को मिला सहारा, मछली व्यवसाय में बढ़ेगी आमदनी

spot_img

रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के मत्स्य कृषकों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में मत्स्य विभाग द्वारा चार मत्स्य कृषकों को आइस बॉक्स एवं जाल वितरित किया गया। इससे उन्हें मछली पकड़ने के साथ-साथ मछलियों के सुरक्षित भंडारण और बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। ग्राम बनसिया की मालती सिदार एवं गुलापी सिदार, ग्राम तिऊरपारा के सतीश बेहरा और बोईरदादर के अभिषेक भौमिक लंबे समय से मछली व्यवसाय से जुड़े हैं। संसाधनों की कमी के कारण उन्हें मछली पकड़ने और उसे सुरक्षित रखने में परेशानी होती थी। विशेष रूप से आइस बॉक्स उपलब्ध नहीं होने से मछलियों को लंबे समय तक ताजा रखना और बाजार तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा ऐसे मत्स्य कृषकों की जरूरतों को चिन्हांकित किया गया। विभाग की सहायता से चार हितग्राहियों को आवश्यक मत्स्य सामग्री के रूप में आइस बॉक्स एवं जाल प्रदान किए गए। इससे उन्हें मछली पालन और व्यवसाय के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हुए। आइस बॉक्स और जाल मिलने के बाद मत्स्य कृषकों को मछली पकड़ने, सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे मछलियों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ बिक्री का बेहतर अवसर मिलेगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। हितग्राही मालती सिदार ने बताया कि आइस बॉक्स और जाल मिलने से मछली व्यवसाय में काफी सहूलियत होगी। वहीं सतीश बेहरा ने कहा कि वे लंबे समय से मछली व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन आइस बॉक्स नहीं होने से परेशानी होती थी। अब यह सुविधा मिलने से मछलियों को सुरक्षित रखने में आसानी होगी। अभिषेक भौमिक ने कहा कि उपलब्ध कराए गए संसाधनों से व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आर्थिक आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

CHHATTISGARH NEWS

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

RAIGARH NEWS

Chakradhar Samaroh : बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने अंतिम संध्या में बिखेरे प्रेम और संघर्ष के रंग

नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया बस्तर का लोकजीवन; पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता ने प्रस्तुति को दिया संवेदनशील...