जशपुर शहर के विभिन्न वार्डों में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनमानस त्रस्त, भाजपा किसान मोर्चा ने जताई कड़ी नाराजगी

जशपुर शहर के विभिन्न वार्डों में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनमानस त्रस्त, भाजपा किसान मोर्चा ने जताई कड़ी नाराजगी

जशपुरनगर: जशपुर शहर के कई प्रमुख वार्डों में पिछले कई दिनों से जारी बिजली की अनियमित आपूर्ति और अघोषित कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव प्रकाश तिवारी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है।

तिवारी ने जारी बयान में कहा कि जशपुर शहर के

तिवारी कॉलोनी, महापात्र कॉलोनी, मधुबन टोली, बाधर कोना और पुरानी टोली जैसे विभिन्न वार्डों में कई दिनों से बिजली का आना-जाना लगा हुआ है, जिससे आम जनता का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

बिजली गुल होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो जाती है, जिससे लोग पानी भरने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि बिजली विभाग आखिर मेंटेनेंस के नाम पर क्या कर रहा है? यदि मेंटेनेंस का कार्य किया भी जा रहा है, तो इतने दिनों बाद भी स्थिति में सुधार क्यों नहीं हुआ?

प्रेस विज्ञप्ति में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बिजली विभाग की उदासीनता बिल्कुल भी उचित नहीं है। यदि समय रहते इस समस्या पर काम नहीं किया गया, तो आगे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। तिवारी ने कहा कि यदि विभाग मेंटेनेंस का काम कर रहा है, तो उसकी अग्रिम सूचना समाचार पत्रों में विज्ञापन के रूप में दी जानी चाहिए। साथ ही, बिजली काटने का समय (कितने बजे से कितने बजे तक लाइट नहीं रहेगी) विभाग को अपने सोशल मीडिया या स्टेटस आदि के माध्यम से भी सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि जनता को पहले से पता रहे। यदि रात में ही यह जानकारी साझा कर दी जाए, तो लोग सुबह पानी भरना, मोबाइल चार्ज करना और खाना बनाने जैसे अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकें। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काटना पूरी तरह जनविरोधी रवैया है।

शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सुशासन वाली सरकार कार्य कर रही है।

जशपुर स्वयं मुख्यमंत्री का गृह जिला है और वे जिले के विकास के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। ऐसे में बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों की मायूसी और चुप्पी यह संकेत देती है कि वे जानबूझकर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जब हम जनता के बीच वोट मांगने जाते हैं, तो उन्हें मूलभूत सुविधाएं देने का वादा करते हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही सरकार के संकल्पों में बाधा उत्पन्न कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए वे

माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को पत्र लिखकर इस पूरे विषय से अवगत कराएंगे, ताकि संबंधित विभाग को इसकी आधिकारिक सूचना प्राप्त हो और विभाग के उच्च अधिकारी इस पर त्वरित व उचित निर्णय ले सकें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को शिवशंकर पैंकरा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

2 जुलाई रायगढ़ लैलूंगा। पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 06, नगर पंचायत लैलूंगा के पार्षद प्रतिनिधि एवं...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गएएक आरोपी तीन दिन पहले ही...