


शासन ने जारी किया आदेश, अब नगर पंचायत लैलूंगा की CMO होंगी सुश्री अनुराधा राजमणि
लैलूंगा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सुश्री अनुराधा राजमणि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी “ख” वर्ग का तबादला नगर पंचायत पथरिया से नगर पंचायत लैलूंगा किया गया है।
तबादला: नगर पंचायत पथरिया
नई पदस्थापना: नगर पंचायत लैलूंगा
पद: मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), “ख” वर्ग
यानी अब सुश्री अनुराधा राजमणि नगर पंचायत लैलूंगा की CMO के रूप में पदस्थ रहेंगी। शासन ने उनकी नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त की है।
एक आदेश में कई निकायों में फेरबदल
31 अगस्त 2026 को जारी शासनादेश में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना की गई है। इसी क्रम में अनुराधा राजमणि को पथरिया से हटाकर लैलूंगा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब नगर पंचायत लैलूंगा में प्रशासनिक व्यवस्था की कमान सुश्री अनुराधा राजमणि के हाथों में होगी।








