बेटी आराधना को इंसाफ दो” : लैलूँगा में फूटा जनआक्रोश, अग्रसेन चौक में उमड़ा जनसैलाब!

निर्मम हत्या से दहला केकरा झरिया, श्रद्धांजलि सभा में गूंजा न्याय का हुंकार



रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केकरा झरिया की बेटी आराधना सिदार की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना से आहत ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने लैलूंगा के अग्रसेन चौक में एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई।

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, लैलूंगा जनपद उपाध्यक्ष अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार उमेश अग्रवाल,  सहित बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

सभा के दौरान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आराधना सिदार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि बेटी के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों लोकनाथ पटेल को कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अग्रसेन चौक में देर तक “आराधना को न्याय दो” और “बेटी बचाओ, बेटी को इंसाफ दिलाओ” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

घटना के बाद पूरे लैलूंगा क्षेत्र में शोक, गुस्सा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और प्रशासन को कानून व्यवस्था पर सख्त कदम उठाने होंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

रायपुर।  पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। रायपुर समेत बस्तर संभाग के कई इलाकों में...

CHHATTISGARH NEWS

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

रायपुर।  पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। रायपुर समेत बस्तर संभाग के कई इलाकों में...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...