सेवा संकल्प अभियान: महाविद्यालय में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति को लेकर विविध गतिविधियां आयोजित

spot_img

रायगढ़, 25 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एड्स जागरूकता और नशामुक्ति को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया। रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धनेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों ने गीत, लोकनृत्य एवं विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

एड्स से बचाव और स्वच्छता को लेकर जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान जिला एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रायगढ़ तथा प्रबल आधार सेवा संस्था द्वारा एड्स के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों को जागरूकता संबंधी पैंपलेट भी वितरित किए गए। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत से जुड़े संदेश दिए गए। रैली एवं गोष्ठी के बाद स्वयंसेवकों को विभिन्न सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला ने नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प अभियान में भी स्वयंसेवकों की सहभागिता

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.सी. गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा खर्राघाट के पास आयोजित ऑक्सीजोन उद्घाटन समारोह में भी सहयोग किया। इससे पहले और इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सेवा एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में केजीएच हॉस्पिटल रायगढ़ की काउंसलर कांति तिवारी, देवचरण पटेल एवं स्टाफ तथा प्रबल आधार सेवा संस्था की प्रोग्राम मैनेजर फरहीन बानो, काउंसलर सूरज पटेल, आउटरीच वर्कर बलराम पटेल, पिंकी राज एवं रोहित कुमार भारती ने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव और जागरूकता के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.लक्षेश्वरी, श्रीमती कुसुमलता खूंटे, अतिथि व्याख्याता डॉ. संयुक्ता पटेल, डॉ. सरिता भगत, हरिहर मालाकार एवं राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वरिष्ठ स्वयंसेवक चंद्रमणि मालाकार एवं विजय साहू के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के.सी. गुप्ता एवं महेन्द्रदास महंत ने किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई    रायगढ़, 25 सितंबर ।...