लैलूँगा के किसानों के लिए बड़ी राहत!”

कल सुबह 10 बजे से सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों में मिलेगा डीजल-पेट्रोल, प्रशासन ने कहा — घबराने की जरूरत नहीं



लैलूंगा क्षेत्र के किसानों, वाहन चालकों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से डीजल संकट और लंबी कतारों से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है।

जानकारी के अनुसार कल सुबह 10 बजे से लैलूंगा क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। डिपो से ईंधन सप्लाई पहुंचने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने वितरण की तैयारी शुरू कर दी है।

डीजल की कमी के कारण पिछले दिनों किसान ट्रैक्टर लेकर रात-रात भर लाइन में खड़े नजर आए थे। खेतों की जुताई और कृषि कार्य प्रभावित होने लगे थे, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही थी। लेकिन अब स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त डीजल जमा करने की कोशिश न करें। सभी किसानों और उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों ने ली राहत की सांस

डीजल उपलब्ध होने की खबर मिलते ही किसानों और वाहन चालकों में खुशी का माहौल है। कई किसानों ने कहा कि अब खेती-किसानी के जरूरी काम समय पर पूरे हो सकेंगे।

लैलूंगा में अब खत्म होगी डीजल की मारामारी!

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों में मची अफरा-तफरी के बाद यह खबर लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं मानी जा रही। अब देखना होगा कि कल से वितरण व्यवस्था कितनी सुचारू रहती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

💥*पत्थलगांव में बिजली विभाग के अधिकारी की कथित अभद्रता से मचा बवाल*💥

*पत्रकार से फोन पर विवाद का ऑडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज* जिला जशपुर पत्थलगांव, छत्तीसगढ़ पत्थलगांव में बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की समस्याओं को...

CHHATTISGARH NEWS

CG : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, फीस और किताबों की जांच के लिए बनी निगरानी समितियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में जिला...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.155 लीटर...

हाईवे किनारे पान ठेला में अंग्रेजी-देशी शराब बिक्री की शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से भारी...