स्कूली बच्चे और अभिभावको ने 52 सीटर बस पर 200 से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रही बस को रोककर एस ई सी एल सब एरिया ऑफिस मे खड़ा कराया…

spot_img

स्कूली बच्चे और अभिभावको ने 52 सीटर बस पर 200 से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रही बस को रोककर एस ई सी एल सब एरिया ऑफिस मे खड़ा कराया…

चंद्र शेखर जायसवाल

करीब दो घंटा तक ग्रामीणों ने बस को सब एरिया ऑफिस में खड़ा रखा प्रबंधन से किया वार्तालाप…

एस ई सी एल छाल सब एरिया के पर्सनल मैनेजर शिवचरण जांगड़े ने कल से और बस के परिचालन का आश्वाशन दिया…

रायगढ़/नवापारा छाल क्षेत्र में स्कूली बच्चों एवं उनके पालकों द्वारा स्कूल बस की समस्या को लेकर आए दिन सड़क पर उतरते हैं और एस ई सी एल द्वारा हर बार आश्वाशन देकर उन्हें शांत कर दिया जाता है परंतु बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए किसी प्रकार की कोई बस व्यवस्था नहीं किया जाता ।
आपको बता दें इस सत्र की स्कुल खुले 5 माह से भी अधिक समय हो गया और यहाँ एस ई सी एल प्रभावितो एवं एस ई सी एल कर्मचारी के बच्चों के लिए स्कुल बस की सुविधा टेंडर के अभाव मे व्यवस्थित नहीं हो पाई है, इस पांच माह में प्रभावितों द्वारा बस की मांग के लिए मौखिक लिखित एवं सड़क जाम कर आंदोलन जैसे कई प्रकार की कोशिश किया जा चुका है । आंदोलन के बाद कुछ दिनों के लिए बस की व्यवस्था कर दिया जाता है लेकिन सप्ताह भर मे फिर वही समस्या उत्पन्न हो जाता है क्योंकि बस की जो वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है वह सड़क पर चलने की स्थिति में नहीं रहती और ना ही उनके पेपर सही रहते हैं ऐसे मे आज स्कूली बच्चों एवं उनके पालकों ने स्कुल समय मे 52 सीटर बस पर 200 से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रही बस को रोककर एस ई सी एल सब एरिया ऑफिस मे खड़ा करा दिया और प्रबंधन को बुलाकर बस की समस्या का समाधान की बात रखी जिसमे एस ई सी एल छाल सब एरिया के पर्सनल मैनेजर शिवचरण जांगड़े ने कल से और बस के परिचालन का आश्वाशन दिया । करीब दो घंटा तक ग्रामीणों ने बस को सब एरिया ऑफिस में खड़ा रखा और प्रबंधन के साथ वार्तालाप किया गया । इधर प्रबंधन का कहना है कि टेंडर हो चूका है ठेकेदार बस लगाने मे देरी क़र रहे है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला और नाबालिग के शोषण और ब्लैकमेल के 3 मामलाें में  आरोपियों की गिरफ्तारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 5 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS