बैगा संस्कृति, लोक परंपराओं और देशी आमों की मिठास से प्रभावित हुए अंतरराष्ट्रीय मेहमान



बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की समृद्धm सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली तथा स्थानीय कृषि उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को खासा प्रभावित किया। भ्रमण के दौरान मेहमानों ने बैगा जनजाति की संस्कृति, लोक परंपराओं और देशी आमों की अनूठी मिठास का अनुभव किया तथा स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय संवाद भी किया।लमना, बस्तीबगरा और आमगांव के दौरे के दौरान अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और जनजातीय जीवनशैली से परिचित कराया। बैगा समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव ने मेहमानों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर प्रस्तुत गौरा-गौरी लोक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। नृत्य की जीवंतता और सांस्कृतिक रंगों ने विदेशी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।भ्रमण के दौरान अतिथियों ने क्षेत्र में उपलब्ध देशी आमों का स्वाद भी चखा। आमों की प्राकृतिक मिठास और विशिष्ट स्वाद की उन्होंने सराहना की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा अपनाई जा रही पारंपरिक खेती और स्थानीय उत्पादों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।अंतरराष्ट्रीय मेहमानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक कलाएं और ग्रामीण जीवन की सादगी अद्वितीय है यहां की परंपराएं, लोकनृत्य और लोगों का आत्मीय व्यवहार लंबे समय तक उनकी स्मृतियों में बना रहेगा


यह भ्रमण न केवल जिले की सांस्कृतिक और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर बना,बल्कि स्थानीय परंपराओं और जनजातीय विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...