नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

spot_img

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला बिलासपुर
मस्तूरी। थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कार्य के लिए जाती थी। इसी दौरान मकान मालिक द्वारा उससे अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार टंडन (26 वर्ष), निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी को पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तथा आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फोटो कैप्शन: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ले जाती पुलिस टीम।

spot_img
spot_img

Recent Posts

मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया...

दोनों नाबालिग बालकों ने अपने साथियों के साथ पहले की लूट और फिर आरोपी गणेश के साथ मिलकर चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS