spot_img
spot_img

बीजापुर में माओवादियों का छिपाया डम्प बरामद, 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रुपये नकद जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

बस्तर में माओवादी हिंसा के लंबे दौर के बाद सुरक्षा बलों ने अब माओवादियों के छिपाए गए हथियारों, विस्फोटकों, नकदी और अन्य संपत्तियों की तलाश तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए डम्प से 3.84 किलो सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में माओवादियों ने जमीन के अंदर एक डम्प छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सर्च अभियान की योजना बनाई गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस की संयुक्त टीम को तलाशी अभियान के लिए रवाना किया गया। टीम ने जंगल में सर्चिंग के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाया और वहां से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 5.34 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाभियान तेजी से जारी है। 27 नवंबर तक प्रदेश में 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में 5.34 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाभियान तेजी से जारी है। 27 नवंबर तक प्रदेश में 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन...

RAIGARH NEWS

पुसौर में निर्माण कार्यों और स्कूलों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

वीबी-जी राम जी के कार्यों और महतारी सदन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, विद्यालयों में बच्चों से किया संवाद रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के...