spot_img
spot_img

रायगढ़ में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 हजार रुपये

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने पकड़े गए आरोपी

रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सारंगढ़ रोड की ओर से यात्री बस में सवार होकर गांजा लेकर रायगढ़ पहुंच रहे हैं। दोनों पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की ओर आ रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने लोक सेवा केंद्र के पीछे बजरंगपारा मैदान में संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। उनकी पहचान गोविन्द भट्ठ उर्फ बुटू (56 वर्ष) और मंजे देवार (26 वर्ष), निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल, रायगढ़ के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से खाकी और हरे रंग की पन्नियों में लिपटा गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 4 किलो 068 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक वेदवती कुमेटी, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, आरक्षक दिनेश गोंड, भूषण मिरी, सुशील यादव, तरुण महिलाने और महिला आरक्षक एलिसा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले जवान सम्मानित

पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और कार्यक्षमता का किया निरीक्षण, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास रायगढ़। पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले जवान सम्मानित

पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और कार्यक्षमता का किया निरीक्षण, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास रायगढ़। पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में फिर गरजी तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत की टीम! 70 कट्टा धान से लदी पिकअप पकड़ी, दस्तावेजों के नाम पर सिर्फ टोकन पेश!

पत्थलगांव से लैलूंगा मंडी तक पहुंचा धान, राजस्व और खाद्य विभाग की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई; धान के वैध दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल!...