रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान वे प्रदेशभर से आने वाले नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगा जनदर्शन
मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन आयोजित होगा। इस दौरान आम नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें सीधे रख सकेंगे।
अधिकारियों को देंगे निराकरण के निर्देश
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।











