spot_img
spot_img

दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान; छह दिन कोहरे का अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

मौसम का बदला मिजाज: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गिरते तापमान का असर, दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह-रात बढ़ेगी ठिठुरन

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

बदलते मौसम का असर अब दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दिखाई देने लगा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गिरते तापमान के कारण ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

छह दिनों तक कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने 24 से 29 नवंबर तक के स्थानीय पूर्वानुमान में लगातार हल्के कोहरे की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।

24 और 25 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

26 से 29 नवंबर तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव

26 नवंबर को भी अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 नवंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। इसके बाद 28 और 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ में भव्य आयोजन, CM योगी आदित्यनाथ हुए शामिल

प्रेम, समानता और भाईचारे का दिया संदेश सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर...

CHHATTISGARH NEWS

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ में भव्य आयोजन, CM योगी आदित्यनाथ हुए शामिल

प्रेम, समानता और भाईचारे का दिया संदेश सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर...

RAIGARH NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...