
कार्तिक पूर्णिमा पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की
कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा (कार्तिक पुन्नी) के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पावन पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कामना की कि कार्तिक पूर्णिमा का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत हो तथा सभी के घर-परिवार में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो।अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को कार्तिक पूर्णिमा (कार्तिक पुन्नी) की पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं।











