spot_img
spot_img

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज, आज नेपाल से भिड़ेगी इंडिया-ए; 22 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

spot_img
spot_img
spot_img

दोहा में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा, तिलक वर्मा संभाल रहे भारतीय टीम की कमान; 29 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज 19 नवंबर से हो चुका है। भारतीय टीम शुक्रवार, 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है।

आठ टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला

टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान-ए, श्रीलंका-ए, बांग्लादेश-ए, अफगानिस्तान-ए, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और हांगकांग, चीन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

दो ग्रुप में बांटी गई टीमें

प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग, चीन शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई को जगह मिली है।

ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच दोहा में आयोजित होंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

26 और 27 नवंबर को सेमीफाइनल, 29 को फाइनल

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला होगा, जिसमें दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी।

22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें 22 नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी। दोनों देशों की टीमें ग्रुप-बी में शामिल हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...