spot_img
spot_img

### शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ी, मुलमुला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img


पूर्व पत्नी की मौत और खुद की बीमारी से परेशान था आरोपी, भगवान को मानने लगा था अपनी परेशानियों का जिम्मेदार; सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से हुई पहचान

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में धार्मिक आस्था से जुड़ी इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरियरा में 10 नवंबर 2026 को बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में मुलमुला पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। इसके आधार पर आरोपी छोटू निर्मलकर (28 वर्ष), निवासी ग्राम नरियरा की पहचान हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले भगवान बजरंगबली का भक्त था, लेकिन पूर्व पत्नी की मृत्यु और स्वयं की शारीरिक बीमारी से परेशान होकर भगवान को अपनी परेशानियों का जिम्मेदार मानने लगा था। इसी नाराजगी के चलते उसने शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह सहित पुलिस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील: धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...