spot_img
spot_img

जशपुर में गौ तस्करी का फरार सरगना संजीव उर्फ संजू सिंह गिरफ्तार, 40 आपराधिक मामले दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन शंखनाद के तहत कुनकुरी में पुलिस की दबिश, सोनक्यारी और कुनकुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 10 गौवंशों की तस्करी के मामले में था फरार

जशपुर। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कथित गौ तस्करी सरगना संजीव सिंह उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुनकुरी स्थित उसके घर से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों में पशु तस्करी, लूट और चोरी सहित करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

10 गौवंशों की तस्करी के मामले में था फरार

पुलिस के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को चौकी सोनक्यारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुल्लू में ईब नदी के पास कुछ लोग गौवंशों को पैदल हांककर अवैध रूप से ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 10 गौवंशों को मुक्त कराया था और मुकेश राम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस दौरान अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

इस मामले में चौकी सोनक्यारी में अपराध क्रमांक 30/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत कार्रवाई की गई थी।

पूछताछ में सामने आया था संजीव सिंह का नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुकेश राम से पूछताछ में पता चला था कि गौवंशों को संजीव सिंह उर्फ संजू सिंह, शंभू यादव और भादरो यादव के कहने पर कजरा से गुल्लू नदी तक ले जाया जा रहा था। घटनास्थल से पुलिस ने एक डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-14-MP-8942 भी जब्त की थी। जांच में यह मोटरसाइकिल संजीव सिंह के नाम की पाई गई थी।

आधी रात को घर पर दबिश देकर पकड़ा

मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी संजीव सिंह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर और तकनीकी टीम से सूचना मिली कि आरोपी कुनकुरी स्थित अपने घर में मौजूद है।

सूचना के आधार पर 25 नवंबर की रात करीब 12 बजे चौकी सोनक्यारी और थाना कुनकुरी की संयुक्त टीम ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 26 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं करीब 40 आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, संजीव सिंह उर्फ संजू आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जशपुर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पशु तस्करी, लूट और चोरी सहित करीब 40 आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पुलिस उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों और पशु तस्करी से जुड़े मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोनक्यारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोहन लाल मरकाम, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक विमल मिंज, आनंद मिंज, मशीह चरण और चंद्रशेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह पूरी कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में की गई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले जवान सम्मानित

पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और कार्यक्षमता का किया निरीक्षण, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास रायगढ़। पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस लाइन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले जवान सम्मानित

पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और कार्यक्षमता का किया निरीक्षण, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास रायगढ़। पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 हजार रुपये

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने पकड़े गए आरोपी रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी...