spot_img
spot_img

संविधान दिवस पर रायगढ़ जिले में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, पंचायतों से सरकारी कार्यालयों तक हुए आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए हुईं वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

रायगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को रायगढ़ जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। जिला कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों और विभिन्न शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

सुबह 11 बजे पंचायतों में हुआ प्रस्तावना का वाचन

जिले की सभी पंचायतों में सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके मूल आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

अपर कलेक्टर ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ

जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

संविधान दिवस पर जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए परिचर्चा, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

ग्रामीणों को भी बताया गया संविधान का महत्व

ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को संविधान के महत्व और उसके मूल आदर्शों से परिचित कराया गया। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की सहभागिता के जरिए संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

CHHATTISGARH NEWS

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 20 क्विंटल धान जब्त

मंडी विभाग की जांच में जनक निषाद के प्रतिष्ठान पर मिलीं धान से भरी 50 बोरियां, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई रायगढ़। खरीफ विपणन...