spot_img
spot_img

रायगढ़ में विकास कार्यों का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव बैराज और कैनाल लिंक रोड की प्रगति का लिया जायजा, रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग

रायगढ़। शहर में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव बैराज, कैनाल लिंक रोड और गंधरी पुलिया से आरपीएफ पोस्ट तक निर्माणाधीन सड़क की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।

600 विद्यार्थियों की क्षमता वाला बनेगा नालंदा परिसर

कलेक्टर ने सबसे पहले निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सिविल कार्य जल्द पूरा करने और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। यहां करीब 600 विद्यार्थियों की क्षमता वाली सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसके शुरू होने से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मरीन ड्राइव बैराज से नदी में बना रहेगा जलस्तर

इसके बाद कलेक्टर ने मरीन ड्राइव में निर्माणाधीन बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और कार्य निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। बैराज बनने से नदी में जलस्तर स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी और आम नागरिकों को निस्तार के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

कैनाल लिंक रोड से शहर को मिलेगी यातायात से राहत

कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे कैनाल लिंक रोड का भी जायजा लिया। इस दौरान चांदनी चौक में निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा अधोसंरचना मद से केवड़ाबाड़ी चौक को मरीन ड्राइव से जोड़ने के लिए इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूरा होने से शहर के मध्य यातायात का दबाव कम होगा और सुभाष चौक क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

रेलवे स्टेशन जाने के लिए मिलेगा नया वैकल्पिक रास्ता

इसके बाद कलेक्टर ने गंधरी पुलिया से आरपीएफ पोस्ट के पास तक बन रही नई सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस सड़क के बनने से रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इससे सुभाष चौक और गांधी प्रतिमा चौक पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराया जाए, ताकि शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, संबंधित ठेकेदार और सब इंजीनियर उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

CHHATTISGARH NEWS

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 20 क्विंटल धान जब्त

मंडी विभाग की जांच में जनक निषाद के प्रतिष्ठान पर मिलीं धान से भरी 50 बोरियां, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई रायगढ़। खरीफ विपणन...