spot_img
spot_img

पुसौर में निर्माण कार्यों और स्कूलों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

वीबी-जी राम जी के कार्यों और महतारी सदन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, विद्यालयों में बच्चों से किया संवाद

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने 28 नवंबर को जनपद पंचायत पुसौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों, विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति के साथ बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों और महतारी सदन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। इसके लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बच्चों से संवाद कर मध्यान्ह भोजन और पोषण आहार की जांच

सीईओ ने विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मध्यान्ह भोजन और पोषण आहार की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया।

अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के अंत में सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों के साथ ही बच्चों से जुड़ी सुविधाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हनुमंता में आबकारी विभाग की दबिश, 10 लीटर महुआ शराब और 20 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी वृत्त चांपा की कार्रवाई, 46 वर्षीय आरोपी ललित सूर्यवंशी गिरफ्तारजांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री...

CHHATTISGARH NEWS

हनुमंता में आबकारी विभाग की दबिश, 10 लीटर महुआ शराब और 20 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी वृत्त चांपा की कार्रवाई, 46 वर्षीय आरोपी ललित सूर्यवंशी गिरफ्तारजांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री...

RAIGARH NEWS

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत सिंह के घर का बिजली बिल हुआ शून्य, हर महीने बचा रहे 800 से 1000 रुपये

धरमजयगढ़ में छत पर सोलर पैनल लगाकर बना रहे बिजली, आठ महीने से मिल रहा योजना का लाभ; आसपास के लोगों को भी कर...