
अवैध शराब कारोबार पर आबकारी वृत्त चांपा की कार्रवाई, 46 वर्षीय आरोपी ललित सूर्यवंशी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 28 नवंबर 2026 को आबकारी वृत्त चांपा की टीम ने ग्राम हनुमंता में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम हनुमंता, थाना बाराद्वार निवासी ललित कुमार सूर्यवंशी (46 वर्ष), पिता मोहनलाल सूर्यवंशी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब एवं 20 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च, 34(2) एवं 59(क) के तहत एक प्रकरण कायम किया गया है।
उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार साहू, आबकारी वृत्त चांपा द्वारा की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।











