spot_img
spot_img

रायगढ़ में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 21 वाहन जब्त; चैन माउंटेन मशीन सील

spot_img
spot_img
spot_img

सुबह 6 बजे लेबड़ा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में दी दबिश, 4 जेसीबी, 15 ट्रैक्टर और ट्रैक्टर लोडर भी कार्रवाई की जद में

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने लेबड़ा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में सुबह 6 बजे दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 21 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।

21 वाहनों पर कार्रवाई, मशीन मौके पर सील

खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर जब्त किए। इनमें चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं, 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टर जिला कार्यालय परिसर में रखे गए हैं।

अवैध खनन पर विभाग की सख्त निगरानी

जिला खनिज अधिकारी के अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन कर खनिज संपदा का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा और अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों को ताक पर रखकर खनिज संपदा का दोहन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS