spot_img
spot_img

रायगढ़ में धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद

spot_img
spot_img
spot_img

112 उपार्जन केंद्रों में मिल रही सुविधाएं, किसान ने धनागर मंडी की व्यवस्था पर जताया संतोष; 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचना अनिवार्य नहीं

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिले के 112 उपार्जन केंद्रों में अब तक 602 किसानों से कुल 3,254.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

धान की तौल में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू का उपयोग किया जा रहा है। इससे किसानों को धान विक्रय के दौरान सुविधा मिल रही है।

धनागर मंडी की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

ग्राम बघनपुर निवासी किसान दिनेश पटेल धनागर मंडी में धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि टोकन कटवाने के बाद उनका 11 क्विंटल 7 किलोग्राम धान मंडी में तौल किया गया। किसान ने मंडी में छाया, पेयजल और इलेक्ट्रॉनिक तौल व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया भी अच्छी तरह संचालित हो रही है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

घर बैठे मोबाइल ऐप से ले सकते हैं धान बेचने का टोकन

किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी के टोकन ऑनलाइन और सहकारी समिति, दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे अपने मोबाइल से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, ऐप के माध्यम से टोकन लेने में परेशानी होने पर संबंधित सहकारी समिति से भी टोकन लेने की सुविधा दी गई है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचना अनिवार्य नहीं

कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी धान की मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं है। निर्धारित मात्रा से कम धान बेचने वाले पात्र किसान भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता के पात्र होंगे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...