spot_img
spot_img

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

spot_img
spot_img
spot_img

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 5 साल के भीतर रिकॉर्ड बनने का जताया भरोसा, UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सुर्खियों में आए वैभव

नई दिल्ली। भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कम उम्र में लगातार बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव की बल्लेबाजी से दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर भी प्रभावित हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने जहां उनकी निडर बल्लेबाजी की तारीफ की है, वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उन्हें लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 500 रन बनाएंगे वैभव

केविन पीटरसन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले पांच वर्षों में टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 500 रन बनाने का कारनामा कर सकते हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगले पांच साल के भीतर वैभव एक टेस्ट मैच में 500 रन बनाएंगे।

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में अब तक एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है। उन्होंने वर्ष 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे।

UAE के खिलाफ 53 गेंदों में ठोक चुके हैं 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में UAE के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था।

इस पारी के बाद वैभव ने बताया था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से मिली बल्लेबाजी की सलाह उनके काफी काम आई। उनकी इस विस्फोटक पारी ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

क्रिस गेल भी वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ की है। उनकी निडरता और आक्रामक अंदाज ने गेल को प्रभावित किया है। हालांकि, वैभव की उम्र को लेकर कुछ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने सवाल उठाए हैं। इसके बावजूद युवा बल्लेबाज लगातार अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

तिरुपति बालाजी मंदिर में चढ़ाए जाएंगे 121 किलो सोने के आभूषण, 45 प्रकार के गहनों का होगा महादान

चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और पत्नी राधिका जैन करेंगे दान, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में होगी भेंट; टीटीडी के इतिहास का सबसे...

CHHATTISGARH NEWS

तिरुपति बालाजी मंदिर में चढ़ाए जाएंगे 121 किलो सोने के आभूषण, 45 प्रकार के गहनों का होगा महादान

चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और पत्नी राधिका जैन करेंगे दान, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में होगी भेंट; टीटीडी के इतिहास का सबसे...

RAIGARH NEWS

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...