spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

spot_img
spot_img
spot_img


ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

दोनों कार्रवाई में करीब ₹6,000 कीमत की अवैध शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


   26 नवंबर, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात”  के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम महापल्ली नवामुड़ा एवं ग्राम लोईंग में अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 08 लीटर महुआ शराब तथा ओडिशा ब्रांड की देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर सहित कुल 9.420 बल्क लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब ₹6,000 है।

     जानकारी के अनुसार, दिनांक 25.11.2026 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम महापल्ली नवामुड़ा में कल्पना उरांव नामक महिला अपने घर में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखी है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके घर में रेड कार्रवाई की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम *कल्पना उरांव पति प्रदीप उरांव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम महापल्ली नवामुड़ा* बताया। तलाशी के दौरान घर के आंगन में दीवार के किनारे बोरी से ढंकी 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीब 08 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹1,600 आंकी गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।

      इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लोईंग निवासी चंद्रशेखर उर्फ सोनू सतनामी अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब छिपाकर बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभ में आरोपी ने शराब रखने एवं बिक्री करने से इनकार किया, लेकिन पूछताछ करने पर उसने घर के पीछे बाड़ी में जमीन के अंदर दबाकर रखा एक बोरा निकालकर पुलिस के समक्ष पेश किया। बोरे की तलाशी लेने पर ओडिशा ब्रांड की 180 एमएल वाली 9 पाव अंग्रेजी शराब, 10 पाव देशी शराब की शीशियां तथा 12 नग बीयर बरामद हुई। पुलिस ने कुल 9.420 बल्क लीटर शराब एवं बीयर, जिसकी कीमत करीब ₹4,400 है, गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी चंद्रशेखर उर्फ सोनू सतनामी पिता महेश सतनामी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लोईंग थाना चकधरनगर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

    दोनों कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, आरक्षक संदीप कौशिक, मिनकेतन पटेल एवं चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...

CHHATTISGARH NEWS

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...

RAIGARH NEWS

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...